Apple पर जुर्माना, RBI और बैंक इंडोनेशिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर, बुलेट ट्रेन को लेकर क्या है नया अपडेट, जाने मार्च में बिजनेस जगत में क्या हुआ खास

Apple Bullet train EV
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
अरिहंत । Apr 1 2024 6:58PM

यूरोपीय संघ ने टेक कंपनी एप्पल पर दो अरब अमेरिकी डॉलर का प्रतिस्पर्धारोधी जुर्माना लगाया। एप्पल पर ये जुर्माना गलत तरीके से अपनी म्यूजिक ऐप को बढ़ावा देने की वजह से लगाया गया है। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दी।

मार्च का महीना ख़त्म हो चुका है। इस महीने बिज़नेस जगत से कई बड़ी खबरे सामने आई। बुलेट ट्रेन को लेकर भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक रहने की उम्मीद जताई।  विदेश की बात करे तो न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में दूसरी बार मंदी देखने को मिली। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दी। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने एप्पल पर दो अरब अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने मार्च महीने में द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये है। इन सभी खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

दूसरी बार मंदी की चपेट में न्यूजीलैंड, देश की बढ़ी चिंता

न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था दूसरी बार मंदी की चपेट में आई। ऐसा 18 महीनों से भी कम समय में देखने को मिला, जिसने देश को चिंता के दौर में डाल दिया। दिसंबर तिमाही में, न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति के हिसाब से बात करें तो 0.7 प्रतिशत की कमी देखी गई। इससे पहले सितंबर में, न्यूजीलैंड की GDP में 0.3 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली थी। साल 2023 में, न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड स्तर पर माइग्रेशन देखने को मिला। ये आधिकारिक आंकड़े न्यूजीलैंड की सांख्यिकी एजेंसी स्टैट्स एनजेड ने मार्च में जारी किये थे। बता दें, जनसंख्‍या में रिकॉर्ड इजाफा होने के बावजूद न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे की ओर फिसलती जा रही है।

भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक रह सकता है

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक रहने की उम्मीद जताई है। ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि लाल सागर संकट जैसी भू-राजनीतिक जैसी परेशानियों के बावजूद देश का वस्तुओं का निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। फियो के अध्यक्ष ने आगे बताया कि लाल सागर संकट का समाधान समुद्री बीमा और माल ढुलाई शुल्क में उचित वृद्धि करके किया जा सकता है।

बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट 

मार्च महीने में, भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का परिचालन 2026 से शुरू हो जायेगा। ये ट्रेन गुजरात के सूरत से बिलिमोरा तक एक सेक्शन में चलेगी। भारत में बुलेट ट्रेन का परिचालन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अच्छा रहा मार्च

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि इस नीति के तहत भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिष्ठित वैश्विक ईवी निर्माताओं से निवेश आ सके इस पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के तहत किसी भी कंपनी को कम से कम 50 करोड़ डॉलर  (4,150 करोड़ रुपये) का निवेश करना जरूरी होगा।

इंडोनेशिया घूमने जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

मार्च महीने में, इंडोनेशिया घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने मार्च महीने में द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर पेरी वारजियो ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये है। इस समझौते के बाद अब भारतीय अपने देश के रुपये को इंडोनेशिया में इस्तेमाल कर सकेंगे।

एप्पल पर लगा जुर्माना, करना पड़ेगा दो अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान

यूरोपीय संघ ने टेक कंपनी एप्पल पर दो अरब अमेरिकी डॉलर का प्रतिस्पर्धारोधी जुर्माना लगाया। एप्पल पर ये जुर्माना गलत तरीके से अपनी  म्यूजिक ऐप को बढ़ावा देने की वजह से लगाया गया है। 27-राष्ट्र ब्लॉक की कार्यकारी शाखा और शीर्ष एंटीट्रस्ट ने कहा कि ऐप्पल ने स्ट्रीमिंग सेवाओं को अपनी वेबसाइटों के माध्यम से उपलब्ध भुगतान विकल्पों के बारे में उपयोगकर्ताओं को बताने से रोक दिया है, जिससे लोग आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप्स के माध्यम से भुगतान करने पर 30% शुल्क लेने से बच जाएंगे। वेस्टेगर ने कहा ने कहा एप्पल के इस बर्ताव की वजह से लाखों लोगो ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा के लिए प्रति माह दो, तीन यूरो का अधिक भुगतान किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़