फ्लिपकार्ट अब 90 मिनट में पहुंचायेगा किराना सामान, ई- वाणिज्य क्षेत्र में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष संदीप कारवा ने पीटीआई- से कहा कि कंपनी की स्थानीय स्तर पर त्वरित डिलीवरी सेवा ‘फ्लिपकार्ट क्विक’के तहत 90- मिनट के भीतर किराना सामान के साथ ही ताजी सब्जियों, मांस और मोबाइल फोन भी पहुंचाया जायेगा।
भारत का खुदरा बाजार वर्तमान में 950 अरब डालर का आंका गया है और 2025- 26 तक इसके 1,300 अरब डालर तक पहुंच जाने का अनुमान है।इसमें ई-वाणिज्य कारोबार 78 अरब डालर रहने का अनुमान है जिसके 2025 तक 100 अरब डालर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।इसमें किराना सामान का कारोबार सबसे नई श्रेणी है जिसमें ई- वाणिज्य कंपनियां शुरुआत कर रही हैं। अमेजॉन किराना सामान के लिये त्वरित डिलीवरी सेवा की पेशकश करती है। इस वर्ग में अलीबाबा के समर्थन वाली बिग बास्केट और मुकेश अंबानी की जियो मार्ट के साथ प्रतिस्पर्घा है। जियो मार्ट व्हट्सऐप का इस्तेमाल करते हुये ग्राहकों को स्थानीय किराना दुकानों से जोड़ने का काम कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के बीच सामानो की आनलाइन डिलीवरी ने काफी जोर पकड़ा है।#ContestAlert Amid the #pandemic has shopping on @Flipkart helped you stay indoors & safe? Tell us your #StayHomeWithFlipkart story! The best 5 entries win Flipkart vouchers worth ₹1000! Read more: https://t.co/6xxvnscaDr #FridayFeeling pic.twitter.com/hiNtQ5qipG
— Flipkart Stories (@FlipkartStories) July 24, 2020
इसे भी पढ़ें: अब घर बैठे आराम से ऑनलाइन खरीदे अपनी पसंदीदा कार, Amazon Pay पर शुरू हुई ये सुविधा
जियोमार्ट के इस काम में उतरने से प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। लॉकडाउन के कारण आफलाइन कारोबार करने वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है ऐसे में ऐसे कारोबारी भी डिजिटल प्लेटफार्म के साथ जुड़ने को लेकर गंभीर हैं। गोल्डमैन साक्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ई- कामर्स कारोबार 2024 तक साल दर साल 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99 अरब डालर पर पहुंच जाने का अनुमान है।इस वृद्धि में किराना और फैशन परिधानों की बढ़ती बिक्री का अहम योगदान होगा।
अन्य न्यूज़















