विदेशी मुद्रा भंडार 400.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Foreign exchange reserves at record $ 400.72 billion
[email protected] । Sep 15 2017 8:56PM

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.60 अरब डॉलर बढ़कर 400.72 अरब डॉलर हो गया है जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के आधार पर जारी किया है।

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.60 अरब डॉलर बढ़कर 400.72 अरब डॉलर हो गया है जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के आधार पर जारी किया है।

इससे पिछले हफ्ते में यह 3.57 अरब डॉलर बढ़कर 398.12 अरब डॉलर था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना है। समीक्षा अधीन सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 376.20 अरब डॉलर हो गईं। देश का स्वर्ण भंडार इसी अवधि में 20.69 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़