अपने क्षेत्र में दिग्गज, ओरिफ्लेम और रोहित बल विशेष सहयोग के लिए साथ आए

giants-oriflame-and-rohit-bal-came-together-for-special-support-in-their-fields
[email protected] । Oct 1 2019 6:12PM

50 से अधिक वर्षों तक फैली एक प्रेरणादायक विरासत के साथ, ओरिफ्लेम प्रकृति से प्रेरणा लेता आया है और इसे विज्ञान के साथ शक्ति प्रदान करके उन उत्पादों में नवीनीकरण लाने में मदद करता है जो महिलाओं को अंदर से सुंदर दिखने और महसूस करने में मदद करते हैं।

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख डायरेक्ट-सेलिंग स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम ने दिग्गज फैशन डिजाइनर रोहित बल के साथ, पूर्ण आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाली व्यक्तिगत सुंदरता का जश्न मनाने के लिए साझेदारी की है। 1 अगस्त 2019 को द ललित, नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम में दोनों प्रतिष्ठित ब्रांडों के सह-निर्मित उत्तम गुलदस्ता कलेक्शन लॉन्च किया गया। गुलदस्ता कलेक्शन का उद्देश्य सुंदरता और फैशन के बीच एक अनूठा समावेश बनाना है, जहाँ रोहित बल सपनों को पूरा करने के प्रति ओरिफ्लेम की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बकरी की मौत एमसीएल को पड़ी भारी, लगभग ढाई करोड़ का हुआ नुकसान

50 से अधिक वर्षों तक फैली एक प्रेरणादायक विरासत के साथ, ओरिफ्लेम प्रकृति से प्रेरणा लेता आया है और इसे विज्ञान के साथ शक्ति प्रदान करके उन उत्पादों में नवीनीकरण लाने में मदद करता है जो महिलाओं को अंदर से सुंदर दिखने और महसूस करने में मदद करते हैं। यह ब्रांड व्यक्तिगत सुंदरता का जश्न मनाता है और स्वच्छंद आत्म-अभिव्यक्ति पर ध्यान देता है, यही वजह है कि इसके उत्पाद नवीनतम ट्रेंड को फॉलो करते हैं और हर शैली पर फिट बैठते हैं। इन मान्यताओं के अनुरूप, रोहित बल का गुलदस्ता कलेक्शन भी पूर्ण सुंदरता के शुद्धतम रूप का जश्न मनाता है। ओरिफ्लेम जिस समग्र सुंदरता के लिए जाना जाता है, उसी की तरह यह संग्रह नाजुक, आकर्षक, संवेदनशील और यथार्थवादी है। यह निरपेक्ष सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता है जो किसी को भी खूबसूरत शब्द के सच्चे मायनों में में सुंदर दिखने और महसूस करने की अनुमति देता है।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में मारुति की बिक्री 24% घटकर 122640 इकाई रह गई

इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, श्री नवीन आनंद, सीनियर डायरेक्टर, मार्केटिंग, ओरिफ्लेम दक्षिण एशिया, ने कहा, “हम दिग्गज रोहित बल के साथ साझेदारी करके सम्मानित हैं। बैग और बेडशीट का जटिल रूप से डिज़ाइन किया गया यह संग्रह विशेष रूप से हमारे सलाहकारों को नई ऊंचाइयां पाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए बनाया गया है। ओरिफ्लेम में, हम लोगों को उनके सपनों को फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे और दुनिया को एक बेहतर और खूबसूरत जगह बनाने में मदद करेंगे।”

ओरिफ्लेम की शुरुआत लोगों को सशक्त बनाने और उनके सपनों को साकार करने के उद्देश्य और जुनून के साथ की गई थी। इस ब्रांड के मूल्य प्रस्ताव में अद्वितीय व्यावसायिक अवसर शामिल हैं, जिसमें लोग ब्रांड के साथ स्वतंत्र सौंदर्य सलाहकार के रूप में हाथ मिला सकते हैं, अपने खुद के व्यवसाय का निर्माण करके अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। गुलदस्ता कलेक्शन अपने सलाहकारों के लिए ओरिफ्लेम के प्यार और सम्मान को दिखाता है, जो ब्रांड की असली ताकत हैं। 

ओरिफ्लेम के बारे में

वर्ष 1967 में शुरू हुई, ओरिफ्लेम एक ऐसी ब्यूटी कंपनी है जो 60 से अधिक देशों में प्रत्यक्ष रूप से अपने उत्पादों की बिक्री करती है। यह स्वीडिश, नेचर-इंस्पायर्ड, इनोवेटिव ब्यूटी, स्किनकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स का व्यापक पोर्टफोलियो पेश करती है। लोगों और प्रकृति के लिए सम्मान ओरिफ्लेम की परिचालन प्रणालियों में स्पष्ट रूप से दिखता है और इसका असर उसकी सामाजिक और पर्यावरण अनुकूल नीतियों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। ओरिफ्लेम दुनियाभर में कई परोपकारी संस्थाओं की मदद करती है और वह वर्ल्ड चाइल्डहुड फाउंडेशन की सह-संस्थापक है। 

ज्यादा जानकारी के लिए,  www.oriflame.co.in पर लॉगऑन करें

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़