खिलौना उद्योग के लिए आवश्यक प्रोत्साहन का मूल्यांकन कर रही है सरकार: अधिकारी

toy industry: officials

सरकार खिलौना उद्योग के लिये आवश्यक प्रोत्साहन का मूल्यांकन कर रही है।महापात्रा इंडिया टॉय फेयर -2021 के दौरान ‘भारत में निवेश लाना- भारत को खिलौनों के विनिर्माण व आपूर्ति का अगला वैश्विक केंद्र बनाना’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

नयी दिल्ली। सरकार इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि घरेलू खिलौना उद्योग को किस तरह के प्रोत्साहन की आवश्यकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, सरकार चाहती है कि भारतीय खिलौने गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा दोनों हासिल करें। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र ने कहा कि खिलौने आर्थिक लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के साथ एक बहुत व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। महापात्रा इंडिया टॉय फेयर -2021 के दौरान ‘भारत में निवेश लाना- भारत को खिलौनों के विनिर्माण व आपूर्ति का अगला वैश्विक केंद्र बनाना’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़