हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ग्लेनमार्क से वीवॉश ब्रांड का अधिग्रहण पूरा किया

hindustan uniliver

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ग्लेनमार्क से वीवॉश ब्रांड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।हालांकि, कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। एचयूएल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि इस अधिग्रहण की घोषणा मार्च में की गई थी।इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा किया जाना था। अब यह अधिग्रहण पूरा हो गया है।

नयी दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स से महिलाओं के हाइजीन ब्रांड वीवॉश का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। हालांकि, कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। एचयूएल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि इस अधिग्रहण की घोषणा मार्च में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द हटाएगी हिंदुस्तान यूनिलीवर

इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा किया जाना था। अब यह अधिग्रहण पूरा हो गया है। ग्लेनमार्क ने वीवॉश ब्रांड 2013 में पेश किया था। जल्द ही यह महिला हाइजीन श्रेणी में अग्रणी ब्रांड बन गया। एचयूएल ने वैश्विक स्तर पर इस ब्रांड के बौद्धिक संपदा अधिकारों का अधिग्रहण किया है। इसमें ट्रेडमार्क और डिजाइन शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़