भारत का पासपोर्ट हुआ मजबूत,अब भारतीय बिना वीजा कर सकते हैं 59 देशों का सफर

भारत और विदेशों में पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकणों (PIA) की ओर से 2019 में 12.8 वीडियो से ज्यादा पासपोर्ट जारी किए गए। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा पासपोर्ट जारी करने वाला देश
दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की फ़ेहरिस्त में भारतीय पासपोर्ट का 90वां स्थान था। लेकिन इस साल 2022 में भारत ने अपने पासपोर्ट को मजबूत किया है। इस साल भारत का पासपोर्ट छह स्थान चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय पासपोर्ट की पहुंच 59 देशों तक है, जहां जाने से पहले वीजा की जरूरत नहीं है। मतलब कि अब भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पासपोर्ट के मजबूत होने का मतलब है कि उस देश के पासपोर्ट पर लोग कितने देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट पर अब लोग 59 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के डाटा पर आधारित है। इस फेहरिस्त में भारत 84वें स्थान पर है। 2021 की चौथी तिमाही में 58 वीजा मुक्त पहुंच वाले गंतव्य की तुलना में ओमान वह नया देश है, जहां भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के जा सकते हैं।
इंडेक्स के टॉप पर इन देशों के हैं पासपोर्ट
आपको बता दें जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, स्पेन, लक्समबर्ग, इटली, फिनलैंड, फ्रांस, स्वीडन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और आयरलैंड हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सबसे ऊपर हैं। जापान और सिंगापुर इस रैंकिंग में टॉप पर हैं। यह स्वतंत्र यात्रा के रिकॉर्ड तोड़ स्तरों को दर्शाते हैं। इन दोनों मुल्कों के पासपोर्ट धारक अब दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। आपको बता दें इस फेहरिस्त में अफगानिस्तान सबसे नीचे है।
भारत और विदेशों में पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकणों (PIA) की ओर से 2019 में 12.8 वीडियो से ज्यादा पासपोर्ट जारी किए गए। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा पासपोर्ट जारी करने वाला देश बन गया।
अन्य न्यूज़












