भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 389.059 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Indias foreign exchange reserves at record high of $ 389.059 billion
[email protected] । Jul 22 2017 11:13AM

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.681 अरब डॉलर बढ़कर 389.059 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.681 अरब डॉलर बढ़कर 389.059 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। इससे पूर्व के सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16.19 करोड़ डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 386.377 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) समीक्षाधीन सप्ताह में 2.677 अरब डॉलर बढ़कर 364.908 अरब डॉलर हो गईं। स्वर्ण भंडार 20.348 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 18 लाख डॉलर बढ़कर 1.479 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 27 लाख डॉलर बढ़कर 2.322 अरब डॉलर हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़