इंडिगो ने की कार रेंटल कंपनी अर्बन ड्राइव के साथ साझेदारी, जल्द कराएं Booking!

इंडिगो ने कार रेंटल कंपनी अर्बन ड्राइव के साथ साझेदारी की है।इंडिगो ने एक बयान में कहा कि यात्री विमानन कंपनी की वेबसाइट का इस्तेमाल करके इन सेवाओं की बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस गठजोड़ के जरिए इंडिगो के ग्राहक 60 से अधिक शहरों में बुंकिंग कर सकते हैं।
नयी दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को कार रेंटल कंपनी अर्बन ड्राइव के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत यात्री भारत के 60 शहरों में खुद चलाने के लिए गाड़ी बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: APP ने बिजली मंत्रालय से गैस सब्सिडी योजना फिर से शुरू करने का आग्रह किया
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि यात्री विमानन कंपनी की वेबसाइट का इस्तेमाल करके इन सेवाओं की बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस गठजोड़ के जरिए इंडिगो के ग्राहक 60 से अधिक शहरों में बुंकिंग कर सकते हैं, जिनमें इंडिगो के घरेलू नेटवर्क के 42 हवाई अड्डे आते हैं।
अन्य न्यूज़















