नीता अंबानी मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट से सम्मानित

[email protected] । Jan 25 2017 11:36AM

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने उनके कल्याणकारी कार्य के लिए सम्मानित किया है।

न्यूयॉर्क। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने उनके कल्याणकारी कार्य के लिए सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई हस्ती हैं।

रिलायंस फाउंडेशन ने एक बयान में बताया कि शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण बदलाव, शहरी नवीनीकरण, आपदा प्रतिक्रिया, महिला सशक्तीकरण और कला के प्रसार में नीता के उल्लेखनीय कल्याणकारी कार्य के लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़