US Dollar के मुकाबले Rupee 6 पैसे टूटकर 95.28 पर पहुंचा, शेयर बाजार भी सुस्त

Rupee Falls
AI Image

अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे कमजोर होकर 95.28 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और मुनाफावसूली के दबाव ने भारतीय मुद्रा पर असर डाला। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा और छह पैसे की गिरावट के साथ 95.28 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग और रुपये में हालिया मजबूती के बाद मुनाफावसूली का दबाव वैश्विक स्तर पर अनुकूल संकेतों पर भारी पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.27 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.28 प्रति डॉलर तक फिसल गया।

यह पिछले बंद भाव की तुलना में छह पैसे फिसला। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 99.95 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे फिसलकर 95.17 पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.20 प्रतिशत बढ़कर 83.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 235.36 अंक टूटकर 78,699.80 अंक पर और निफ्टी 24.30 अंक की गिरावट के साथ 24,608.25 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 17.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़