Rupee vs Dollar | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत, अमेरिका-ईरान संघर्षविराम समझौते से मिला घरेलू मुद्रा को दम

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.53 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम को 60 दिन और बढ़ाने पर सहमति बनने के बाद घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला है।
वैश्विक मोर्चे से आए सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 95.53 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) को 60 दिन और बढ़ाने पर बनी सहमति के बाद घरेलू मुद्रा को अच्छा समर्थन मिला है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहने के बाद, आज बाजार खुलते ही तेजी देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये व्यापार सुचारू रूप से जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही दोनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता भी जारी रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: Punjab Municipal Body Elections | कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की 'अग्निपरीक्षा'
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.77 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाते हुए 95.53 तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की मजबूती दर्शाता है। डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 95.78 तक भी गया। रुपया बुधवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.58 पर बंद हुआ था। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।
इसे भी पढ़ें: Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.09 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 अंक पर और निफ्टी 95.65 अंक की बढ़त के साथ 24,002.80 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,042.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अन्य न्यूज़














