सेबी शारदा समूह की संपत्तियों की एक नवंबर को करेगा नीलामी

SEBI
creative common

समूह ने जनता से गैरकानूनी योजनाओं के जरिये जो धन जुटाया था उसे वसूलने के लिए सेबी यह नीलामी करने जा रहा है। सेबी ने एक नोटिस में कहा कि नीलामी एक नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी।

नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) शारदा समूह की 69 संपत्तियों की एक नवंबर को 30 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी करेगा। बाजार नियामक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समूह ने जनता से गैरकानूनी योजनाओं के जरिये जो धन जुटाया था उसे वसूलने के लिए सेबी यह नीलामी करने जा रहा है। सेबी ने एक नोटिस में कहा कि नीलामी एक नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी। जिन संपत्तियों को नीलामी में रखा जाएगा वे पश्चिम बंगाल में स्थित भूखंड हैं। 

इसे भी पढ़ें: सेबी प्रमुख ने कहा कारोबार के ऐसे किसी तरीके की इजाजत नहीं दे सकते जिसका सत्यापन न हो सके

इनके लिए 30 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। दरअसल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जून में दिए आदेश में कहा था कि सेबी शारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। इस प्रक्रिया को तीन महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश था। शारदा समूह 239 से अधिक निजी कंपनियों का संघ है। इसने पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाकर 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। अप्रैल, 2013 में यह समूह बंद हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़