तेजी पर विराम, सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ बंद

[email protected] । Mar 31 2017 4:28PM

बंबई शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर आज विराम लग गया और सेंसेक्स वित्त वर्ष 2016-17 के अंतिम दिन 27 अंक की गिरावट के साथ 29,620.50 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर आज विराम लग गया और सेंसेक्स वित्त वर्ष 2016-17 के अंतिम दिन 27 अंक की गिरावट के साथ 29,620.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9,173.75 अंक पर स्थिर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,191.70 से 9,152.10 अंक के दायरे में रहा।

हालांकि वित्त वर्ष के दौरान दोनों सूचकांक 18.55 प्रतिशत तक मजबूत हुए। इसका मुख्य कारण मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह तथा जीएसटी जैसे सुधार हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़