Sensex 235 अंक टूटा और Nifty 24,608 के स्तर पर आया, कच्चे तेल में तेजी से बाजार पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 235.36 अंक गिरकर 78,699.80 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 24.30 अंक फिसलकर 24,608.25 अंक पर कारोबार करता देखा गया। आईटी क्षेत्र की कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस में बढ़त के बावजूद बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में नुकसान से सूचकांकों पर दबाव बना।
वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.36 अंक टूटकर 78,699.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 24.30 अंक फिसलकर 24,608.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: US Dollar के मुकाबले Rupee 6 पैसे टूटकर 95.28 पर पहुंचा, शेयर बाजार भी सुस्त
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर बढ़त में थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.16 प्रतिशत बढ़कर 83.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 17.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का एसएसई सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
इसे भी पढ़ें: BSE Sensex 374 अंक चढ़ा, Reliance Industries और बैंक शेयरों में लिवाली
इससे पहले, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 373.76 अंक की बढ़त के साथ 78,954.76 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,636 अंक पर बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़














