Sudha Murty Birthday: इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने वाली पहली महिला थीं सुधा मूर्ति, आज मना रहीं 74वां जन्मदिन

Sudha Murty Birthday
Creative Commons licenses/wikimedia commons

आज यानी की 19 अगस्त को औद्योगिक जगत को बड़ा नाम रहीं सुधा मूर्ति अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक दमदार पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। इसके बावजूद भी उनकी सादगी लोगों को अधिक प्रभावित करती हैं।

औद्योगिक जगत को बड़ा और सम्मानित नाम रहीं सुधा मूर्ति आज यानी की 19 अगस्त को अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि सुधा मूर्ति को पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। हाल के वर्षों में कई कारणों से सुधा मूर्ति का नाम सुर्खियों में रहा है। वह एक दमदार पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। इसके बावजूद भी उनकी सादगी लोगों को अधिक प्रभावित करती हैं। वह एक फेमस सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुधा मूर्ति के जीवन से जुड़े कुछ किस्से

जन्म और शिक्षा

उत्तरी कर्नाटक में शिगांव में 19 अगस्त 1950 को सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम आर.एच कुलकर्णी और माता विमला कुलकर्णी है। सुधा मूर्ति ने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वह इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के बीच एडमिशन पाने वाली पहली महिला थीं। जब सुधा मूर्ति क्लास में फर्स्ट आईं, तो कर्नाटक के सीएम ने उनको पदक से सम्मानित किया था। फिर सुधा मूर्ति ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

करियर 

सुधा मूर्ति भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर बनीं। उन्होंने पुणे में विकास अभियंता के रूप में काम किया और फिर मुंबई और जमशेदपुर में भी काम किया। बता दें कि जब उनके पति ने इंफोसिस फाउंडेशन की स्थापना की तो सुधा मूर्ति ने उनको 10,000 रुपये उधार दिए। इसके साथ ही सुधा मूर्ति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और कंपनी शुरू करने के लिए पति नारायण मूर्ति की मदद की।

24 साल से नहीं खरीदी साड़ी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन सुधा मूर्ति ने 24 साल पहले काशी जाने से पहले साड़ी खरीदी थी। सुधा मूर्ति ने बताया था कि काशी जाने पर आपको वह एक चीज छोड़नी होती है, जिसको करने में आप सबसे ज्यादा आनंद लेते हैं। ऐसे में उन्होंने खरीददारी करनी छोड़ दी।

संपत्ति

बताया जाता है कि सुधा मूर्ति की कुल संपत्ति 775 करोड़ रुपये है। जो सुधा मूर्ति की किताबों, लघु कथाओं के साथ-साथ इंफोसिस फाउंडेशन से मिलने वाली रॉयल्टी से जुड़ी है। वहीं उनकी सालाना कमाई 300 करोड़ रुपए बताई जाती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़