Delhi-Mumbai Expressway पर EV वालों की मौज, Tata Power ने खोले Ultra-Fast चार्जिंग स्टेशन

Delhi-Mumbai Expressway
प्रतिरूप फोटो
AI Image

टाटा पावर की ईवी इकाई ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। हरियाणा खंड में स्थापित ये नए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाएंगे।

टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ सहयोग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस सहयोग के तहत टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (टीपीईवीसीएसएल) ने एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड पर 63वें और 69वें ‘माइलस्टोन’ पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

एक्सप्रेसवे पर अपने विस्तार के तहत टीपीईवीसीएसएल ने दिल्ली से यात्रा करने वाले वाहनों के लिए 63वें ‘माइलस्टोन’ पर चार चार्जिंग गन के साथ 240 किलोवाट का अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है।

कंपनी ने 69वें ‘माइलस्टोन’ पर एक और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है ताकि दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिल सके। ये सभी चार्जिंग स्टेशन व्यक्तिगत और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के ईवी उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करेंगे। टाटा पावर ने अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार ‘ईजेड चार्ज’ ब्रांड नाम के तहत किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़