अपने कर्मचारियों के Covid Vaccine का खर्च उठाएगी टेक महिंद्रा

Tech Mahindra

टेक महिंद्रा अपने कर्मचारियों के कोविड-19 टीके का खर्च उठाएगी।टेक महिंद्रा ने कोविड-19 जोखिम जांच परीक्षण ‘एमहेल्दी’ की भी घोषणा की है। इस परीक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि टेक महिंद्रा के परिसर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ है। इससे कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

नयी दिल्ली। टेक महिंद्रा ने दुनियाभर में अपने कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च खुद उठाने की घोषणा की है। टेक महिंद्रा ने अपने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे सरकार के ऐप कोविन/आरोग्य सेतु के जरिये टीका लगवाने को पंजीकरण कराएं और उसके बाद आगे की प्रक्रिया का पालन करें। दुनिया के 90 देशों में टेक महिंद्रा के कर्मचारियों की संख्या 1,21,900 है।

इसे भी पढ़ें: बाजार में गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 642 अंक उछला

टेक महिंद्रा के वैश्विक प्रमुख जन अधिकारी और विपणन प्रमुख हर्षवेंद्र सोइन ने कहा, ‘‘अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य देखभाल के तहत हम दुनियाभर में अपने सभी कर्मचारियों के कोविड-19 टीके का खर्च खुद उठाएंगे। यह हमारी कारोबार से पहले सेहत की प्रतिबद्ता को दर्शाता है।’’ टेक महिंद्रा ने कोविड-19 जोखिम जांच परीक्षण ‘एमहेल्दी’ की भी घोषणा की है। इस परीक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि टेक महिंद्रा के परिसर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ है। इससे कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़