शेयर बाजार में राहत नहीं, बाजार खुलते ही 600 अंक लुढ़का सेंसेक्स

sensex

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक लुढ़क गया है।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.30 अंक या 1.05 प्रतिशत के नुकसान से 57,226.67 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 189 अंक या 1.09 प्रतिशत के नुकसान से 17,087.30 अंक पर कारोबार कर रहाथा।

मुंबई। पूर्वी यूरोप में भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.30 अंक या 1.05 प्रतिशत के नुकसान से 57,226.67 अंक पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: यूएई के साथ व्यापार समझौते से भारत के 26 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों को होगा फायदा

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 189 अंक या 1.09 प्रतिशत के नुकसान से 17,087.30 अंक पर कारोबार कर रहाथा। एनटीपीसी और पावरग्रिड को छोड़कर को सेंसेक्स के सभी शेयर गिरावट में थे। अन्य एशियाई बाजारों में शुरुआत में भारी बिकवाली देखने को मिली। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच संभावित बैठक की खबरों से इस गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़