Hurun की अडंर 35 की सूची में आया इन भारतीयों का नाम, Isha Ambani से लेकर गजल अलख भी शामिल

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 में शामिल सबसे कम उम्र के व्यक्ति शेयरचैट के अंकुश सचदेवा है। आकाश अंबानी सूची में 32वें स्थान पर रहे। मामाअर्थ में उनके काम के लिए ग़ज़ल अलघ को भी सूची में शामिल किया गया। वहीं महिला उद्यमियों में टॉडल की परिता पारेख को भी जगह दी गई है।
'2024 हुरुन इंडिया अंडर-35' की सूची जारी हो चुकी है। इसके पहली लिस्ट में कई भारतीयों ने इसमें जगह बनाई है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बच्चों ने भी इस सूची में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
रिलायंस रिटेल की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 सूची में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। उन्हें सबसे कम उम्र की महिला एंट्रप्रेन्योर के तौर पर शामिल किया गया है। ईशा अंबानी को इस सूची में 31वां स्थान मिला है। बता दें कि ईशा का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था और उनकी उम्र 32 वर्ष है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को भी इस सूची में जगह मिली है। उन्होंने 32वां स्थान हासिल किया है।
हुरुन इंडिया द्वारा जारी बयान की मानें तो वर्ष 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 में 35 वर्ष से कम आयु के 150 उत्कृष्ट उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रथम पीढ़ी के लिए न्यूनतम 50 मिलियन अमरीकी डॉलर और अगली पीढ़ी के लिए 100 मिलियन अमरीकी डॉलर के व्यवसाय मूल्यांकन वाले उद्यमियों को मान्यता दी गई है।"
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 में शामिल सबसे कम उम्र के व्यक्ति शेयरचैट के अंकुश सचदेवा है। आकाश अंबानी सूची में 32वें स्थान पर रहे। मामाअर्थ में उनके काम के लिए ग़ज़ल अलघ को भी सूची में शामिल किया गया। वहीं महिला उद्यमियों में टॉडल की परिता पारेख को भी जगह दी गई है, जो सबसे कम उम्र की महिला इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर बनी है।
हुरुन इंडिया अंडर35 की भारतीय उद्यमियों की सूची
1. अंकुश सचदेवा
2. नीतीश सारदा
3. अक्षित जैन
4. चैतन्य राठी
5. जय विजय शिर्के
6. राहुल राज
7. राजन बजाज
8.राघव गुप्ता
9. ऋषि राज राठौड़
10. हेमेश सिंह
11. सारांश गर्ग
12. राघव बगई
13. विनोद कुमार मीना
14. अर्जुन अहलूवालिया
15. निशांत चंद्रा
16. मनन शाह
17. प्रणव अग्रवाल
18. केशव रेड्डी
19. रोहन नायक
20. सिद्धार्थ विज
21. ऋषभ देसाई
22. मिहिर गुप्ता
23. अलख पांडे
24. अक्षित गुप्ता
25. पालोन मिस्त्री
26. रामांशु माहौर
27. वैभव खंडेलवाल
28. सौरव स्वरूप
29. निशांत के.एस
30. परिता पारेख
31. ईशा अंबानी
32. आकाश अंबानी
33. अजीश अच्युतन
34. बाला सारदा
35. अमन मेहता
अन्य न्यूज़












