बिना Debit Card के ATM से ऐसे निकाल सकते हैं पैसे, Follow करना होगा यह आसान स्टेप

सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक के ऐप या वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और कार्ड-रहित नकद निकासी करनी होगी। इसके बाद, ग्राहक को एक पिन मिलता है, जिसे निकासी के लिए सिस्टम में पंच करना होगा।
लगातार एटीएम कार्ड से हो रहे धोखाधड़ी को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक बड़ी घोषणा की है। आरबीआई की यह घोषणा कार्ड धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को एटीएम से बिना कार्ड यानि कि कार्डलेस नकदी निकासी की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है। वैसे तो काफी पहले से ही कई सारे बैंकों ने बिना कार्ड के पैसे निकालने का विकल्प दे रखा है। लेकिन अब रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद से इसका दायरा बढ़ गया है। अब लगभग सभी बैंकों को बिना कार्ड के इस्तेमाल के ही पैसे निकालने की सुविधा देने की इजाजत दी गई है। इसका मतलब साफ है कि अब आपको पैसे निकालने के तरीके में भी अपडेट होने की जरूरत है और हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
इसे भी पढ़ें: RBI Monetary Policy: लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 4 प्रतिशत पर बरकरार
सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक के ऐप या वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और कार्ड-रहित नकद निकासी करनी होगी। इसके बाद, ग्राहक को एक पिन मिलता है, जिसे निकासी के लिए सिस्टम में पंच करना होगा। यूपीआई के जरिए ग्राहकों की पहचान की जाएगी, जबकि ऐसे लेनदेन का निपटान एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होगा। ताजा घोषणा के साथ कार्ड रहित लेनदेन अब किसी भी एटीएम पर किया जा सकता है, भले ही ग्राहक का बैंक कोई भी हो। इससे लेनदेन में आसानी के अलावा, कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग जैसे धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि बिना एटीएम के पैसे निकालने के लिए आपके पास मोबाइल फोन होना बेहद ही जरूरी है। मोबाइल में आपको यूपीआई इनेबल्ड ऐप जैसे कि BHIM, Paytm, GPay, PhonePe आदि को रखना होगा।
इसे भी पढ़ें: महामारी ने भले अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारा हो, मगर मोदी की बदौलत फिर से अच्छे दिन आ गये
पहला तरीका
सबसे पहले तो आपको एटीएम में जाना होगा।
इसके बाद आपको वहां Cashless Withdrawal system का ऑप्शन चुनना होगा।
इसके बाद आपको यूपीआई के जरिए पहचान देने का एक विकल्प दिखाई देगा।
यह विकल्प क्यूआर कोड के जरिए आएगा।
इसके बाद आपको अपने मोबाइल में यूपीआई ऐप खोलना होगा और क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
स्कैन के जरिए ही आपका ऑथेंटिकेशन होगा।
इसके बाद आप पैसा निकाल पाएंगे।
आगे की प्रक्रिया पहले ही जैसी रहेगी।
दूसरा तरीका
दूसरी प्रक्रिया यह है कि आपको एटीएम पर रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको 4 अंकों का कोड भी डालना होगा, जो आपने सेट किया है। इसके बाद आपके पास एक छह अंको का ओटीपी आएगा। एटीएम पर ओटीपी डालने के बाद आपको राशि दर्ज करनी होगी। इन सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद आप पैसे निकाल सकते हैं।
अन्य न्यूज़














