संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूसी खाद्य और उर्वरक निर्यात पर छूट जारी रखने की कोशिश की जा रही है

Export
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

यूक्रेन पर फरवरी में सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। उसके बाद गत 22 जुलाई को रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों को खाद्यान्न निर्यात की छूट देने संबंधी समझौते हुए थे।

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद कई पाबंदियों का सामना कर रहे रूस से अनाज एवं उर्वरक के वैश्विक निर्यात की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी रूस के एक प्रतिनिधिमंडल को दी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कार्यक्रम के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ और व्यापार प्रमुख रेबेका ग्रिनस्पैन ने रूसी प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को अनाज एवं उर्वरक निर्यात से जुड़े पहलुओं के बारे में सूचित किया। इसमें यूरोपीय संघ के बंदरगाहों तक पहुंच हासिल करने और यूरोपीय देशों को रूसी अनाज एवं उर्वरक की आपूर्ति से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

यूक्रेन पर फरवरी में सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। उसके बाद गत 22 जुलाई को रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों को खाद्यान्न निर्यात की छूट देने संबंधी समझौते हुए थे। लेकिन उन समझौतों की अवधि 19 नवंबर को खत्म होने वाली है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए रूस के विदेश उप मंत्री सर्गेई वर्शिनिन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला था। संयुक्त राष्ट्र इस कोशिश में लगा हुआ है कि रूसी खाद्यान्न एवं उर्वरकों को विकासशील देशों तक निर्यात करने की छूट जारी रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़