औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी यूपी सरकार: महाना

[email protected] । Mar 27 2017 2:47PM

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जायेगा तथा बाधाओं को दूर करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जायेगा।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जायेगा तथा इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जायेगा। उन्होंने यह बात आज यहां इंदिरा गांधी कला केंद्र में स्वागत समारोह में कही।

मंत्री बनने के बाद पहली बार नोएडा आये सतीश महाना ने आज सेक्टर-2 में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान का भी शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। महाना के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक विमला बाथम, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा व अन्य मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़