Sarkari Naukri Alert: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, 12th पास युवा Constable Operator के लिए करें Apply

बिहार पुलिस भर्ती 2026 के तहत CSBC ने कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं विज्ञान पास उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी के सपने देखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। क्या आप भी दिन-रात पुलिस बनने का ड्रीम देखते हैं और इसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं। दरअसल, पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की तरफ से पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि, फार्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 निर्धारित की है।
फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों।
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं, उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Important Notice: Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026) पर क्लिक करें।
- फिर नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
अन्य न्यूज़















