CBSE Board Exams 2025: 10वीं- 12वीं के छात्र इस तरह से करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

CBSE Board Exams 2025
ANI

इस समय सीबीएसई बोर्ड के छात्र लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेंगे।

सीबीएसई बोर्ड को छात्र इस समय अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025  के परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जा रहा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड़ करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

CBSE Class 10th, 12th Admit card 2025- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

- फिर आप होम पेज पर दिए संगम पोर्टल पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको स्कूल (गंगा) का चयन करना होगा।

- अब आपको परीक्षा पूर्व एक्टिविटी पर क्लिक करना होगा।

- फिर आप सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आप अपनी सारी डिटेल्स डालकर लॉग इन कर लें।

- इसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लीजिए।

नोट- रेगुलर स्कूलों के छात्र अपना एडमिट कार्ड खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, उनका एडमिट कार्ड  स्कूल प्रशासन द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। हालांकि, प्राइवेट रुप से परीक्षा देने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड खुद से डाउनलोड करें।

Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़