I.E.S. परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इन सुझावों पर गौर करें

Tips and Strategy to Crack IES Exam

हर साल इस परीक्षा में लगभग 1 लाख छात्र भाग लेते हैं और केवल 0.5% छात्र ही यह परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते हैं। इसलिए आई.ई.एस. 2018 के इच्छुक परिक्षार्थियों को पूर्ण सफलता के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन करना चाहिए।

आई.ई.एस. का मतलब भारतीय इंजीनियरिंग सेवा है, जो भारतीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा सरकार के विभिन्न विभाग के तकनीकी एवं प्रबंधकीय कार्यों के निष्पादन और रख-रखाव के लिए सिविल सेवकों और अधिकारियों के पद पर अभ्यर्थियों की भर्ती करता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सबसे प्रतिष्ठित सरकारी विभागों जैसे- भारतीय रेलवे, सैन्य इंजीनियरिंग सेवाएं, केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाएं, दूरसंचार विभाग, केंद्रीय जल सेवा और अन्य अन्य विभागों के साथ जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होता है। हर साल इस परीक्षा में लगभग 1 लाख छात्र भाग लेते हैं और केवल 0.5% छात्र ही यह परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते हैं। इसलिए आई.ई.एस. 2018 के इच्छुक परिक्षार्थियों को पूर्ण सफलता के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन करना चाहिए।

इस परीक्षा के तहत तीन स्तरीय संयुक्त परीक्षाएं ली जाती हैं जो पांच चरण में होती हैं। साल 2018 में यह परीक्षा क्रमशः जनवरी, मई और नवंबर 2018 में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक चरण की परीक्षा का परिणाम अलग-अलग घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 8 जनवरी 2018 और मुख्य परीक्षा 14 मई 2018 को आयोजित की गई है। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अक्टूबर 2017 में होगी।

आई.ई.एस. परीक्षा 

आई.ई.एस. 2018 परीक्षा के तहत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके बाद परिक्षार्थियों का साक्षात्कार होता है। अधिक जानकारी नीचे दी गई है-

  • यह परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाती है।
  • प्रारंभिक चरण की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं मुख्य परीक्षा में पारंपरिक (लिखित) प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • दो चरणों में होने वाली इस परीक्षा में 4 पेपर शामिल होते हैं।
  • आई.ई.एस. 2018 प्रवेश परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नंबर काटा जाता है।

आई.ई.एस. परीक्षा का पैटर्न 

आई.ई.एस. 2018 परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे की तालिका में सविस्तार है:

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

परीक्षा के चरण

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा

परीक्षा में पूछे जाने वाले पेपर

4

प्रश्न प्रत्र के प्रकार

वैकल्पिक उत्तर और परंपरागत प्रकार

परीक्षा की अवधि

विभिन्न परीक्षा पत्रों के लिए भिन्न-भिन्न

परीक्षा की भाषा

अंग्रेजी


आई.ई.एस. परीक्षा के पैटर्न संबंधी विशेष जानकारियां 

नीचे की तालिका में IES Syllabus के बारे में जानकारी विस्तार से प्रदान की गई हैं-

चरण

पेपर 1

प्रकार/p>

विषय

अवधि

अंक

प्रारंभिक परीक्षा

पत्र - I

वस्तुनिष्ठ

सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता

2 घंटे

200 अंक

 

पेपर - 2

वस्तुनिष्ठ

इंजीनियरिंग

3 घंटे

300 अंक

मुख्य परीक्षा

पेपर -1

पारंपरिक

पारंपरिक इंजीनियरिंग 1

3 घंटे

300 अंक

 

पेपर - 2

पारंपरिक

इंजीनियरिंग 2

3 घंटे

300 अंक

आई.ई.एस. परीक्षा संबंधी पाठ्यक्रम

आई.ई.एस. के तहत निम्न पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को चयनित किया जाता हैः-

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • असैनिक अभियंत्रण


सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग के लिए परीक्षा के प्रश्न प्रत्रों से संबंधित पाठ्यक्रम नीचे दिए गए विषयों से होंगे:-

  • वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे
  • तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक क्षमता 
  • इंजीनियरिंग से संबंधित अन्य सामान्य विषय

 

आई.ई.एस. की परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

अभ्यर्थी निम्नलिखित युक्तियों की सहायता से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं-

  • आई.एस.ई. की लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं परंपरागत प्रकार के प्रश्न दोनों होते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधित विषयों के सिद्धांत और समस्या निवारण तकनीकों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
  • परिक्षार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए, जो पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
  • अभ्यर्थी के पास अच्छा लेखन कौशल, सही प्रस्तुति, व्यक्तिपरक सिद्धांत, स्पष्टीकरण, व्युत्पत्ति, आरेख और समीकरण का ज्ञान होना चाहिए।
  • आपको इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि यू.पी.एस.सी. आई.ई.एस. की परीक्षा मे कितने तकनीकी और गैर-तकनीकी प्रश्न पूछे जाते हैं एवं नकारात्मक अंक, वजन की आयु, परीक्षा की अवधि और प्रति प्रश्न अंकन योजना क्या है।
  • इसके लिए आप व्युत्पत्ति, समीकरण, वैचारिक सोच, सिद्धांत से संबंधित पुस्तक का अध्ययन करें।

आई.ई.एस. परीक्षा के लिए उपयोगी ऑनलाइन वेबसाइट / पत्रिका

यू.पी.एस.सी. परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को समाचार पत्र, हाल की घटनाओं, पुराने प्रश्न पत्र एवं पुस्तकों का अध्ययन करना जरूरी है। यू.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी करते समय आप इन ऑनलाइन संसाधनों की सहायता ले सकते हैं।

परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:

Source: Collegedunia (यह आलेख कॉलेजदुनिया.कॉम ने प्रभासाक्षी के लिए विशेष रूप से लिखा है)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़