UPSSSC Recruitment 2026: Auditor और Assistant Accountant पदों पर Online Registration की प्रक्रिया आज से शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 1829 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया का विश्लेषण करते हुए यह स्पष्ट है कि यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य है। कॉमर्स स्नातक उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के मानकों पर आधारित होगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 14 जुलाई से शुरु कर दिया है।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द आवदेन करें। इसके लिए आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती अंतर्गत कुल 1829 उम्मीदवारों का चयन होगा, जिसमें ऑडिटर के लिए कुल 223 पद और असिस्टेंट अकाउंट के लिए कुल 1606 पद आरक्षित किए गए हैं।
जाने शैक्षणिक योग्यता
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स में स्ननातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं हो। इसके अलावा, अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के लोगों के आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से अंतिम खाता, लेखांकन के आधारभूत सिद्धांत, प्रारंभिक लेखा, पुस्तकों की तैयारी संबंधित विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि परीक्षा में हर एक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
बता दें कि, लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए हैं-
- उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- इन सभी जरुरी डिटेल को दर्ज करने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
- आखिर में इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
अन्य न्यूज़














