UPSSSC Lower PCS 2026: 2285 पदों के लिए Online Form शुरू, 18 जून से पहले फटाफट करें Apply

UPSSSC ने लोअर पीसीएस 2026 के तहत 2285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगा और आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
सरकारी नौकरी करने की तलाश करने वालों बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर भर्ती की जाएंगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून 2026 तक की गई है। हालांकि उम्मीदवार आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकते हैं। आपको बता दे कि, यह भर्ती उन लोगों के लिए जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) पास की है। दरअसल, आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के बेस्ड मेरिट के अनुसार ही होगा।
किन पदों पर भर्ती होगी
इस भर्ती के जरिए कई मुख्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर भर्ती होगी, सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं।
कौन उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं
UPSSSC आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि पीईटी-2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। वहींस जिन उम्मीदवार के पीईटी में बहुत कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, उनका चयन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ मामलों में जहां उम्मीदवारों के परिणाम जांच के अधीन हैं, उन लोगों को प्रोविजनल के आधार पर आवेदन की अनुमित दी जाएगी। अंतिम में चयन आयोग निर्णय करेगा।
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया समझें
- अभ्यर्थी सिर्फ ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करना होगा।
- हालांकि, लॉगिन PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से होगा।
- बता दें कि, आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा है, जिसे ऑनलाइन भुगतान करना है।
- वहीं, फोटो और हस्ताक्षर PET-2025 के अनुसार ही अपलोड करना होगा। इसमें आपको कोई बदलाव नहीं करना।
आवेदन करने के लिए स्टेप्स नोट करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Live Advertisment' सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- इसके बाजद PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जिससे 25 रुपये है।
- आखिर में फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
अन्य न्यूज़















