DC vs MI: Jake Fraser ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 27 गेंदों में 84 रन बनाकर अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

 Jake Fraser mcgurk
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 27 2024 5:09PM

जहां दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं DC जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, उन्होंने पॉवरप्ले में जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पंड्या, किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने चौथे ही ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, ये कारनामा उन्होंने महज 15 गेंदों में किया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं DC जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, उन्होंने पॉवरप्ले में जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पंड्या, किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने चौथे ही ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, ये कारनामा उन्होंने महज 15 गेंदों में किया। वह एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

जैक फ्रेजर क्रिस गेल के सबसे तेज शतक को तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन उनकी इस ताबड़तोड़ पारी का अंत पीयूष चावला ने कर गेल का रिकॉर्ड बचा लिया। लेकिन इस पारी में भी जैक ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो पहले किसी ने नहीं बनाया। 

जैक की ये इस सीजन की दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। हालांकि, वह आज भी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जायसवाल ने पिछले सीजन 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। फ्रेजर ने 2 बार 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। वह सबसे कम गेंदों पर 2 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़