पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ शहरयार खान का निधन, भारत से रहा है रिश्ता

Shahryar Khan dies at age of 89
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 23 2024 2:59PM

PCB के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का शनिवार को निधन हो गया। शहरयार ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। शहरयार क्रिकेट प्रशासक रहने के साथ ही राजनयिक भी रहे हैं। 2000 के दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट दोबारा शुरू कराने में शहरयार की अहम भूमिका रही थी।

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का शनिवार को निधन हो गया। शहरयार ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। शहरयार क्रिकेट प्रशासक रहने के साथ ही राजनयिक भी रहे हैं। 2000 के दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट दोबारा शुरू कराने में शहरयार की अहम भूमिका रही थी।

शहरयार ने 2003 से 2006 के बीच पीसीबी में जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद वह 2014 से 2017 तक भी पीसीबी चेयरमैन रहे थे।  इसके अलावा वह भारत और यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रहे।

 इस बीच भारतीय टीम ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने 2014 से 2017 तक भी पीसीबी प्रमुख का जिम्मा संभाला था। वह पाकिस्तान के 1999 के भारतीय दौरे तथा 2003 में वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे थे। वह भोपाल के शाही परिवार से संबंध रखते थे। पीसीबी के वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

वर्तमान पीसीबी चीफ ने कहा कि, पीसीबी की तरफ से मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं। वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की। पाकिस्तान क्रिकेट देश में खेल के विकास में उनकी सेवाओं के लिए शहरयार खान का ऋणी रहेगा।

 भारत से था रिश्ता

 गौरतलब है कि, पीसीबी के पूर्व चेयरमैन का भारत से भी रिश्ता रहा। उनका जन्म भोपाल में हुआ था और वह यहां के शाही परिवार के सदस्य थे। इसके अलावा शहरयार पूर्व भारतीय कप्तान मंसुर अली खान पटौती के कजिन थे। शहरयार 1990 से 1994 तक पाकिस्तान के विदेश सचिव रहे और भारत के साथ इंग्लैंड में हाई कमिश्नर पद पर भी तैनात रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़