हार्दिक पांड्या के बाद Shubman Gill को मिली गुजरात टाइटंस की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

shubman gill
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Nov 27 2023 2:05PM

हार्दिक पांड्या ट्रेडिंग विंडो के जरिए गुजरात से मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ गुजरात ने भी अपने नए कप्तान की नियुक्त कर दी है। टीम ने सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है।

गुजरात टाइंटस ने अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। हार्दिक पांड्या ट्रेडिंग विंडो के जरिए गुजरात से मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ गुजरात ने भी अपने नए कप्तान की नियुक्त कर दी है। टीम ने सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। 

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि, शुबमन गिल ने पिछले दो सालों में खेल के उच्चतम स्तर में काफी प्रगति की है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटंस को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है। उनकी परिपक्वता और स्किल ऑन फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दिखता है। हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं। 

शुबमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। केन विलियमसन भी गुजरात टाइटंस के कप्तान बनने के रेस में थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा बल्लेबाज को तवज्जो दी है। 

24 साल के शुबमन गिल ने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 91 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 37.70 की औसत के साथ 2790 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 129 रन है। गिल ने अपने आईपीएल करियर में 273 चौके और 80 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले गिल को गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ रुपये में साइन किया था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़