IND vs ENG 2nd Test: शाहीद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल,रोहित शर्मा को भी पछाड़ देंगे

YASHASVI JAISWAL
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 30 2025 2:17PM

एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। पिछली गलतियों को भुलाकर टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने की दहलीज पर हैं।

2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। पिछली गलतियों को भुलाकर टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने की दहलीज पर हैं। 

यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 101 रन बनाए थे, हालांकि, वह दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। 

अभी ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम हैं। उन्होंने 46 पारियों में अपने टेस्ट क्रिकेट के 50 छक्के पूरे किए थे। यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 38 पारियों में 40 छक्के लगाए हैं। वह 10 छक्के लगाकर अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 

बता दें कि, यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहता है। उन्होंने अभी तक 11 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के उन्होंने इसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट में भी 10 छक्के नहीं लगा पाए तो भी उनके पास आगे ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अगली 7 पारियों में 10 छक्के लगाने हैं। 

वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने हाल ही में टेस्ट से रिटायरमेंट ली है। उन्होंने 51 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था, जायसवाल का रोहित को पछाड़ना तो लगभग तय हैं। जायसवाल ने अभी टेस्ट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं। टेस्ट में वह अभी तक 5 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़