IND vs SL: Abhishek Sharma ने मचाई तबाही, मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनें

Abhishek Sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Sep 26 2025 9:44PM

अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने बल्ले से तबाही मचा दी। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशिया कप के टी20 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर4 मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाया।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने बल्ले से तबाही मचा दी। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशिया कप के टी20 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर4 मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। अभिषेक ने जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई है। स्टार क्रिकेटर एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

एशिया कप 2025 सुपर4 के आखिरी मुकाबले में अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंदों में 61 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के जड़े। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान का टी20 एशिया कप में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। 

अभिषेक ने 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं। उनके पास एक मैच बचा है और इसमें वह अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं। रिजवान ने 2022 में टी20 एशिया कप में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 में 5 पारियों में 276 रन ठोके थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़