कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान ने अब BCCI पर साधा निशाना, कहा- विश्व क्रिकेट पर भारत का दबदबा

India controls world cricket now, says Imran Khan
निधि अविनाश । Oct 13 2021 3:28PM

इमरान के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वे क्रिकेट की दुनिया को नियंत्रित करते हैं। पाकिस्तानी मीडिया को संबोधित करते हुए इमरान ने आगे कहा कि, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ ऐसा करने की हिम्मत कभी नहीं करता।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का इस समय क्रिकेट काफी रोचक विषय बना हुआ है। हमेशा कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान खान ने अब क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको यह तो पता ही होगा कि  न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था जिसको लेकर पाक पीएम इमरान खान काफी निराश हुए लेकिन उन्होंने एक बड़ा बयान जारी कर कहा कि, पैसा इस समय सबसे बड़ा खिलाड़ी है। इमरान के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वे क्रिकेट की दुनिया को नियंत्रित करते हैं। पाकिस्तानी मीडिया को संबोधित करते हुए इमरान ने आगे कहा कि, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ ऐसा करने की हिम्मत कभी नहीं करता। उन्होंने कहा , इंग्लैंड जानता है कि BCCI आर्थिक रूप से मजबूत है और पैसा अब सबसे बड़ा खिलाड़ी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड सबसे अमीर है। वे अब क्रिकेट की दुनिया को नियंत्रित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के कोच पॉन्टिंग ने कहा- क्रिकेट जगत के महान फिनिशर में से एक धोनी

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने भी यह मुद्दा उठाया था। इमरान ने अपनी नाराजगी जताते हुए आगे कहा कि, इंग्लैंड दौरा बिल्कुल भी रद्द नहीं किया। उन्होंने कहा कि, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि पाकिस्तान ने 2019 में कोविड सुपीरियर के दौरान इंग्लैंड का दौरा भी किया था। अगर आज उनके साथ ऐसा कुछ हो जाए तो कैसा लगेगा? क्या यह बेहतर होता? 1992 विश्व कप जीतने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान न्यूजीलैंड का दौरा रद्द होने से भी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में मेहमान टीम की सुरक्षा को लेकर हमें काफी चिंता करने की जरूरत है। अगर कुछ होता है, तो हम दोषी होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़