IPL 2025: इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया उपकप्तान, आरसीबी से रह चुका है नाता

Delhi Capitals
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 17 2025 3:32PM

डुप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन करने से पहले तीन साल तक यानी साल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी टीम का हिस्सा थे और इस टीम के कप्तान भी थे। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनसे बेस प्राइस यानी 2 करोड़ में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने कुछ दिन पहले टीम के कप्तान के नाम की घोषणा की थी और अक्षर पटेल को इस सीजन के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अब इस फ्रेंचाइजी ने टीम के उपकप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी। दिल्ली ने टीम का उपकप्तान 40 साल के फॉफ डुप्लेसिस को बनाया है जो इस सीजन से पहले आरसीबी के कप्तान थे। 

फाफ डुप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन करने से पहले तीन साल तक यानी साल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी टीम का हिस्सा थे और इस टीम के कप्तान भी थे। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनसे बेस प्राइस यानी 2 करोड़ में खरीदा था। प्लेसिस के कप्तानी अनुभव को देखते हुए दिल्ली ने उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। 

डुप्लेसिस के पास ना सिर्फ आईपीएल में कप्तानी करने काअनुभव है बल्कि उनके पास इस लीग में खेलने का खासा अनुभव है। वो साल 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 145 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 136.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 4571 रन बनाए हैं। जिसमें 27 अर्धशतक भी शामिल है। प्लेसिस ने इस लीग में अब तक 421 चौके और 166 छक्के भी लगाए हैं। उनके उपकप्तान बनने से अक्षर पटेल को काफी मदद मिलेगी और वो उनके अनुभव का लाभ ले सकते हैं। अक्षर पटेल पहली बार दिल्ली की कप्तानी करते हुए आईपीएल में नजर आने वाले हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़