IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Delhi Capitals
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 18 2026 7:56PM

आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 175 रन बनाए। लेकिन डेथ ओवरों में आरसीबी बुरी तरह फेल हो गई। जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 175 रन बनाए। लेकिन डेथ ओवरों में आरसीबी बुरी तरह फेल हो गई। जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम 2 ओवरों में 24 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रसिख डार सलाम ने 10 रन दिए, जिससे दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 15 रन बनाने थे। वह जिम्मेदारी मिली रोमारियो शेफर्ड को जिन्होंने इससे पहले पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। 

पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए, जिससे एक समय में तो लगा कि मुकाबला बेंगलुरु की तरफ जा रहा है। लेकिन क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी जमी थी। तीसरी गेंद पर मिलर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर मैच का पासा दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर मिलर ने एक और छक्का जड़ दिया। यहां से दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। अब दिल्ली को 2 गेंद में सिर्फ एक रन बनाना था। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मिलर ने दिल्ली को बेहतरीन जीत दिलाई। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़