World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

World Heart Day
AI Image

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत विश्व हृदय महासंघ के पूर्व अध्यक्ष के सुझाव पर साल 2000 में हुई थी। खराब जीवनशैली और तनाव के कारण बढ़ती दिल की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस बार इसकी थीम Don’t Miss a Beat रखी गई है।

हर साल 29 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ दिल का ख्याल रखने का दिन नहीं है, बल्कि यह समझने का भी दिन है कि हार्ट की सेहत को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में...

इतिहास

हर साल 29 सितंबर को दुनियाभर में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले यह दिन मनाने का विचार विश्व हृदय महासंघ नामक एक संस्था के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को आया था। एंटोनी बार्ड डी लूना ने देखा कि दुनिया में बहुत सारे लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, इसलिए उन्होंने दुनिया भर के लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में बताने के लिए एक विशेष दिन मनाए जाने का सुझाव रखा। जिसके बाद साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस मनाया गया था। हालांकि पहले विश्व हृदय दिवस सितंबर महीने के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन बाद में यह दिन 29 सितंबर को मनाए जाने का फैसला लिया गया।

महत्व

आजकल काम, तनाव और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग सही तरह का खाना नहीं खाते हैं। जिस कारण बहुत सारे लोग दिल संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। वहीं हर साल दुनियाभर में लाखों लोग दिल की बीमारी के कारण मर जाते हैं। वहीं कोराना वायरस के बाद यह समस्या कहीं ज्यादा बढ़ गई है। पहले बड़े लोग इस बीमारी से परेशान थे, वहीं अब तो छोटे बच्चे भी इससे परेशान करें। इसलिए हर साल लोगों को हार्ट हेल्थ के प्रति जागरुक करने के लिए 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

थीम

हर साल इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। वहीं इस बार यानी की साल 2026 में Don’t Miss a Beat थीम रखी गई है। इस थीम के जरिए खास तौर पर दिल से जुड़े उन संकेतों को पहचानने पर जोर दिया गया है, जिनको अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़