LSG के मालिक संजीव गोयंका और KL Rahul के बीच हुई सुलह! मुस्कुराते हुए लगाया एक-दूजे को गले
![LSG owner sanjeev Goena and kl rahul LSG owner sanjeev Goena and kl rahul](https://images.prabhasakshi.com/2024/5/14/lsg-owner-sanjeev-goena-and-kl-rahul_large_1858_150.webp)
हाल ही में LSG फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका और कप्तान केएल राहुल के बीच सब कुछ तकरीबन शांत हो चुका है। सोशल मीडिया पर गोयनका और केएल राहुल के बीच सब कुछ तकरीबन शांत हो चुका है। सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका और केएल राहुल के गले मिलने की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों खुशी से मिलते दिख रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में सबकुछ पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। हाल ही में फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका और कप्तान केएल राहुल के बीच सब कुछ तकरीबन शांत हो चुका है। सोशल मीडिया पर गोयनका और केएल राहुल के बीच सब कुछ तकरीबन शांत हो चुका है। सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका और केएल राहुल के गले मिलने की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों खुशी से मिलते दिख रहे हैं।
SRH के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भरे मैदान में केएल राहुल पर भड़कते दिखे थे। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी वो वीडियो में सुनाई नहीं दिया था। इसके बाद से ही संजीव गोयनका को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया था।
वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल सोमवार रात संजीव गोयनका के दिल्ली स्थित आवास पर डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के गले लगने की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें केएल राहुल भी मुस्कुराते दिख रहे हैं। संजीव गोयनका और केएल राहुल विवाद के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही थी किं केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ सकते हैं। जिन पर अब विराम लगता दिख रहा है।
Sanjeev Goenka invited KL Rahul to his home for dinner.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 14, 2024
- Both hugged each other. ❤️ pic.twitter.com/Zq2JV8ow5l
अन्य न्यूज़