पाकिस्तान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ड्यूटी करने से किया इनकार

champions trophy 2025
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Feb 26 2025 11:37AM

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हो रहा है। इसके लिए कई पुलिस अधिकारियों को टीमों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि पाकिस्तान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हो रहा है। इसके लिए कई पुलिस अधिकारियों को टीमों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि पाकिस्तान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। बर्खास्त किए  गए कर्मी पुलिस बल का विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे। 

पंजाब पुलिस ने एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है। जबकि अन्य ने अपने सौंप गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि, पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपने जिम्मेदारियों को लेने से इनकार कर दिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़