PBKS vs MI: IPL में आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेंगे रोहित शर्मा, धोनी के क्लब में होंगे शामिल

Rohit Sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 18 2024 4:16PM

रोहित शर्मा आज गुरुवार को आईपीएल के इतिहास में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। दरअसल, वे एमएस धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। इस क्लब में धोनी एकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 250 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में अब रोहित शर्मा भी शामिल होने जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा आज गुरुवार को आईपीएल के इतिहास में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। दरअसल, वे एमएस धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। इस क्लब में धोनी एकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 250 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में अब रोहित शर्मा भी शामिल होने जा रहे हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा चंडीगढ़ के मैदान पर खेलने उतरेंगे तो वे आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। ये उपलब्धि अभी तक एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने सीएसके और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 256 मुकाबले खेले हैं, जबकि रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 249 मैचों में हिस्सा लिया है। इतने ही मैच दिनेश कार्तिक भी खेल चुके हैं। 

दिनेश कार्तिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए इतने मैच खेले हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़