IPL की शुरुआत से पूर्व पहली बार नेट्स पर उतरे पोलार्ड, मुंबई इंडियन्स ने साझा किया वीडियो

Kieron Pollard

गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोलार्ड के विभिन्न शॉट खेलने का वीडियो डाला। लंबे समय से मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़े हुए पोलार्ड (3023 रन) कप्तान रोहित शर्मा (5230 रन) के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के आक्रामक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की शुरुआत से पूर्व पहली बार नेट अभ्यास किया। पांच बार की चैंपियन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के 33 साल के पोलार्ड ने पृथकवास पूरा करने के बाद ट्रेनिंग की। 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज बोले- मेरा सपना भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने का 

त चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोलार्ड के विभिन्न शॉट खेलने का वीडियो डाला। लंबे समय से मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़े हुए पोलार्ड (3023 रन) कप्तान रोहित शर्मा (5230 रन) के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने 60 विकेट भी चटकाए हैं। पोलार्ड के नाम पर मुंबई इंडियन्स की ओर से 198 छक्के दर्ज हैं जो रोहित के 213 छक्कों के बाद दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़