Prithvi Shaw Controversies: पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर हुआ खत्म! जानें कैसे हुआ बल्लेबाज का पतन

  Prithvi Shaw Controversies
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 24 2024 12:56PM

पृथ्वी शॉ को खराब फिटनेस और अभ्यास सत्रों में अनियमित उपस्थिति के कारण मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। भविष्य के सितारे के रूप में देखे जाने के बावजूद पृथ्वी शॉ के हालिया व्यवहार और प्रदर्शन ने उनकी मानसिकता और वर्क एथिक्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को खराब फिटनेस और अभ्यास सत्रों में अनियमित उपस्थिति के कारण मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। भविष्य के सितारे के रूप में देखे जाने के बावजूद पृथ्वी शॉ के हालिया व्यवहार और प्रदर्शन ने उनकी मानसिकता और वर्क एथिक्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 

 कभी अगले सचिन तेंदुलकर के रूप में देखे जाने वाले पृथ्वी शॉ ने कई विवादों और असफलताओं का सामना किया है। इन चीजों ने उनके क्रिकेट करियर को पटरी से उतार दिया है। प्रतिबंधित पदार्थ लेने के लिए नियंबित होने से लेकर छेड़छाड़ के आरोप तक, पृथ्वी शॉ के ऑफ-फील्ड प्रदर्शन को प्रभावित किया है। 

जुलाई 2019 पृथ्वी शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ टेरबुटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद आठ महीने के लिए निलंबति कर दिया गया था। हालांकि, पृथ्वी शॉ ने दावा किया था कि उन्होंने कप सिरप लिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी दलीली नहीं मानी और प्रतिबंध लगा दिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़