IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप, जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

Bhuvneshwar kumar
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 28 2026 6:15PM

वहीं खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ मची हुई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है।

आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग जारी है तो वहीं खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ मची हुई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनके विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के बराबर ही हैं। 

आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई के अंशुल कंबोज के नाम भी 8 मैचों में 14 विकेट हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के मलिंगा भी इतने ही मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद तीन गेंदबाजों ने 13-13 विकेट झटके हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं। 

वहीं ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक के आठ मैचों में 380 रन हैं, हालांकि, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी दावेदारों की लिस्ट में हैं। फिलहाल अभी तक 9 बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा रन ठोके हैं। 

आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक को पीछे छोड़ सकते हैं। वह ऑरेंज कैप हासिल करने से महज 24 रन दूर हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सिर्फ चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा का पछाड़ देंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़