Rinku Singh पारिवारिक इमरजेंसी के कारण घर लौटे, Zimbabwe के खिलाफ अहम मुकाबले पर सस्पेंस

IND vs ZIM
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर आठ मुकाबले से पहले घर लौट गए हैं। उनके पिता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते इस महत्वपूर्ण मैच में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है, जो टीम के मध्यक्रम के लिए एक चिंता का विषय है।

मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को परिवार में आपात स्थिति के कारण घर लौट आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। रिंकू यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ियों ने नेट सत्र के दौरान मौजूद थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘रिंकू सिंह परिवार में आपात स्थिति की वजह से चेन्नई से घर वापस लौट गए हैं।

वह चेपक में भारत के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।’’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और इसलिए खिलाड़ी को वापस जाना पड़ा। रिंकू के अचानक चले जाने से इस बाएं हाथ के खिलाड़ी के बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मुकाबले में खेलने को लेकर संदेह है।

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रन की हार के दौरान रिंकू खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में उन्होंने छह रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11, नामीबिया के खिलाफ एक और अमेरिका के खिलाफ छह रन बनाए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़