SL vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका का पहले बल्लेबाजी का फैसला

sri lanka
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका में एक साल बाद यह पहला टेस्ट है।
सेंचुरियन। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका में एक साल बाद यह पहला टेस्ट है। इससे पहले टीम होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला रद्द कर दी गई थी। दोनों टीमों ने जनवरी से टेस्ट मैच नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटोन डिकॉक क बतौर कप्तान यह पहला टेस्ट होगा।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़