वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड सचिव ने इस्तीफा दिया

भारत के सामने श्रीलंकाई टीम का जो हाल हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। बता दें कि, श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में 55 रन पर ही सिमट गई। स हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। अपने लेकिन पिछले मुकाबले में भारत के सामने श्रीलंकाई टीम का जो हाल हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। बता दें कि, श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में 55 रन पर ही सिमट गई। भारत ने उसे 302 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
भारत के खिलाफ हार के बाद श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है। इसके बाद देश के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी प्रशासन के सामूहिक इस्तीफे की मांग की थी। रणसिंघे ने एक बयान में इस हार के लिए चयन समिति और एसएलसी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं डी सिल्वा का इस्तीफा खेल मंत्री के आह्वान के बाद आया। शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी प्रशासन ने वानखेड़े में हुई हार पर टीम प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी है। शम्मी सिल्वा को एससीएल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। यह एसएलसी में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है। उनका वर्तमान कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा।
वहीं अब श्रीलंका को अपना अगला मैच छह नवंबर को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टीम को अब तक सात मैचों में केवल दो जीत मिली हैं।Breaking News 🚨
— DANUSHKA ARAVINDA (@DanuskaAravinda) November 4, 2023
Mohan de Silva Stepped down from Sri Lanka Cricket Secretary Position.#sportspavilionlk #SriLankaCricket #MohanDeSilva pic.twitter.com/tTKJ0htLB0
अन्य न्यूज़












