T20 World Cup 2026 के फाइनल में पॉप स्टार रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म, अहमदाबाद में दर्शकों का करेंगे मनोरंजन

वहीं वर्ल्ड कप के समापन समारोह में विदेशी कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए दिखेंगे। इसी कड़ी में प्यूर्टों के रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वे फाइनल मैच की शुरुआत में अपनी परफॉर्मेंस का जादू बिखेरेंगे।
8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप के समापन समारोह में विदेशी कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए दिखेंगे। इसी कड़ी में प्यूर्टों के रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वे फाइनल मैच की शुरुआत में अपनी परफॉर्मेंस का जादू बिखेरेंगे।
आईसीसी ने मार्टिन के नाम का ऐलान करते हुए खुशी जताई है। बता दें कि, क्लोजिंग सेरेमनी की शुरूआत शाम 5.30 बजे होगी। अहमदाबाद में एक बेहतरीन मुकाबला होने की उम्मीद है लेकिन चौकों और छक्कों की बारिश से पहले मार्टिन अपनी प्रस्तुति देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
वहीं आईसीसी ने रिकी मार्टिन के नाम का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है कि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जश्न और भी बड़ा हो गया है। हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वर्ल्ड आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन वर्ल्डकप के फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगे। वे फाइनल में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। ये एक ऐसा उत्सव है जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे। स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे और समापन समारोह शाम 5.30 बजे शुरू होगा।
🎤 The #T20WorldCup party just got bigger!
— ICC (@ICC) March 6, 2026
We are thrilled to announce Global Icon and Superstar Ricky Martin as the headliner for the Closing Ceremony before the Final at the ICC Men's T20 World Cup 2026.
This is one celebration you don’t want to miss! 🎶🏏✨#FeelTheThrill… pic.twitter.com/Wi18cfGuFb
अन्य न्यूज़














