कौन हैं जैक फ्रेजर? आईपीएल डेब्यू पर लखनऊ गेंदबाजों को दिखाए तारे

delhi capitals Jake fraser mcgurk
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 13 2024 1:28PM

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में 6 विकेट से मात दी। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था। वहीं दिल्ली की जीत का हीरो 22 साल का युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क रहा। जिसने अपने आईपीएल डेब्यू पर धमाकेदार पारी खेली।

आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में 6 विकेट से मात दी। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था। वहीं दिल्ली की जीत का हीरो 22 साल का युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क रहा। जिसने अपने आईपीएल डेब्यू पर धमाकेदार पारी खेली। 

दरअसल, जैक फ्रेजर ने 35 गेंदों में 55 रन ठोके, इसमें उनके द्वारा लगाए गए चौके से ज्यादा छक्के भी शामिल हैं। फ्रेजर ने 55 रन बनाने में 5 छक्के और 2 चौके मारे। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर यश ठाकुर के खिलाफ मिडविकेट पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इसके बाद भी वो नहीं रुके और उन्होंने भारत के लिए खेल चुके ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के खिलाफ छक्कों की बारिश कर दी और लगातार तीन गेंदों पर छक्के जड़े। 

55 रन की तूफानी पारी के बाद आउट होने के बावजूद, फ्रेजर-मैगर्क की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक अहम जीत दिलाई। और आईपीएल 2024 अंक तालिका में निचले स्थान पर ऊपर उठा दिया। आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें घायल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने का मौका मिला। 

कौन हैं जैक फ्रेजर?

जैक फ्रेजर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के रहने वाले हैं और वो 2019 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। 2019 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने विक्टोरिया के लिए शेफील्ड शील्ड और मार्श कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया का भविष्य माना जाने लगा। वो लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंद में सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़