रणजी मैच खिलाने में 27 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाली महिला किकेटर गिरफतार

धर्मशाला । महिला क्रिकेट में रणजी खेल चुकी हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा की रहने वाली महिला क्रिकेटर सपना रंधावा एक ठगी के मामले में विवादों में फंस गई है। आरोप है कि सपना रंधावा ने गुजरात के एक खिलाडी से क्रिकेट में मैच खिलाने के नाम पर 27 लाख रूपये की ठगी की है।
सपना के इस कारनामें का पता भी नहीं चलता अगर मामला पुलिस तक न पहुंचा होता। दरअसल, गुजरात के सूरत के रहने वाले भाविक पटेल के संपर्क में सपना रंधावा कुछ अरसा पहले आई। व आरोपी ने पटेल को विशवास दिलाया कि वह उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का मौका दे सकती हे। इसके बदले पटेल से 27 लाख रूपये लिया गया। लेकिन बाद सपना का संपर्क पटेल से टूट गया। उसके बाद सपना के खिलाफ गुजरात के सूरत के रहने वाले भाविक पटेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया । गुजरात पुलिस ने कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस थाना और रानीताल पुलिस चौकी के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व महिला क्रिकेटर सपना रंधावा कांगड़ा जिले के रानीताल की रहने वाली पूर्व क्रिकेटर है।
इसे भी पढ़ें: बड़ू साहिब में पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह किंगरा
डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि सपना साल 2014-15 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की ओर से खेल चुकी है। स्थानीय पुलिस ने उसे देहरा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से गुजरात पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का वादा करके सपना ने उससे 27 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में महिला मोर्चा निभाएगा अग्रिम भूमिका : राशिमधर
इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गुजरात के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। रानीताल पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में भी सपना के खिलाफ इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है।आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करते हुए सपना रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है।