WPL 2023 को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, TATA करेगा टूर्नामेंट को स्पॉन्सर, BCCI ने दी जानकारी

tata sponsor WPL
प्रतिरूप फोटो
Twitter @JayShah
रितिका कमठान । Feb 22 2023 11:52AM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिए है। अब टाटा समूह ही टूर्नामेंट के टाइटल का स्पॉन्सर होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकार हासिल करने के बाद अब पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अधिकार भी टाटा ने हासिल कर लिए है। मुंबई में चार मार्च से शुरू होने जा रहे डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सीजन का टाइटल स्पॉन्सर अब टाटा समूह होगा।

इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले डब्ल्यूपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा। उनके सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।’’ 

इस करार के वित्तीय पक्षों का खुलासा नहीं किया गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि टाटा ने पांच साल के लिए अधिकार हासिल किए हैं। टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल किए थे। महिला प्रीमियर लीग के मैच मुंबई के दो स्टेडियमों ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल में खेले जाएंगे। बता दें कि डब्ल्यूपीएल के मीडिया राइट्स viacom18 ने जीते है। पांच सालों के लिए 951 करोड़ रुपये में ये करार हुआ है।

ये टीमें होंगी पहले सीजन में शामिल
महिला प्रीमियर लीग के पहले और शुरुआती सीजन में मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली की टीमें शामिल होंगी। इन सभी टीमों की नीलामी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद की टीम के लिए सबसे अधिक बोली लगी है, जो कि अडानी ग्रुप की टीम है। वहीं मुंबई की टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, जिसकी बोली दूसरे नंबर पर सबसे अधिक है। 

 जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने 4-26 मार्च के बीच महिला प्रीमियर लीग का आयोजन करने का फैसला किया है, जिसमें कुल 22 मैच होंगे। बता दें कि खिलाड़ियों की नीलामी भी हो चुकी है जिसमें स्मृति मंधाना के लिए सबसे अधिक बोली लगी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। डब्ल्यूपीएल के लिए 13 जनवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नीलामी हुई थी, जिसमें इतिहास रचते हुए टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी बनी थी।

ये है पूरा शेड्यूल

 S.noDate TeamTime Stadium 
 1. 4 मार्च GT vs MI शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 2. 5 मार्च RCB vs DC दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
3.  5 मार्च UPW vs GG शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 4. 6 मार्च MI vs RCB शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 5. 7 मार्च DC vs UPW शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 6. 8 मार्च GG vs RCB शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 7. 9 मार्च DC vs MI शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 8. 10 मार्च RCB vs UPW शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 9. 11 मार्च GG vs DC शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 10. 12 मार्च UPW vs MI शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 11. 13 मार्च DC vs RCB शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 12. 14 मार्च MI vs GG शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 13. 15 मार्च UPW vs RCB शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 14. 16 मार्च DC vs GG शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 15. 18 मार्च MI vs UPW दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 16. 20 मार्च GG vs UPW दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 17. 20 मार्च MI vs DC शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 18. 21 मार्च RCB vs MI दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 19. 21 मार्च UPW vs DC शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
 20. 24 मार्च एलिमिनेटर शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
 21. 26 मार्च फाइनल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़